Author: cwsadmin

  • सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक तो मची अफरा-तफरी, डॉक्टर से बोला- ‘मुझे इसी सांप ने काटा है…’।

    सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक तो मची अफरा-तफरी, डॉक्टर से बोला- ‘मुझे इसी सांप ने काटा है…’।

    मऊ संवाददाता, (सोहन लाल पटेल),यूपी के मऊ के जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक सांप के काटे जाने के बाद सांप को ही लेकर अस्‍पताल पहुंच गया। चिकित्सक के पूछने पर युवक ने बोरे से निकालकर सांप को दिखाया तो एक बारगी सभी घबरा ही गए।युवक ने डाक्‍टर को बताया कि ‘सांप को ले आया हूं, देख लो इसी ने काटा है, अब इसका जो इंजेक्‍शन हो मुझे लगा दो’।

    मामला मऊ जिले में रामपुर बेलौली के धर्मपुर विशुनपुर गांव में कुड़िया का है। यहां के निवासी 22 वर्षीय युवक धर्मेंद्र यादव ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। रविवार की सुबह जैसे ही जाल में मछलियों को निकालने के लिए युवक ने जाल में हाथ डाला कि वहां पर फंसे एक सांप ने उसे डस लिया। इस पर युवक ने सांप को मारकर बोरे में रख लिया। इसके बाद इलाज कराने सीएचसी फतहपुर मंडाव पहुंच गया। यहां चिकित्सक ने पूछा कि किस सांप ने डंसा है। इस पर युवक बोरे से सांप निकलने लगा। यह देख एक बारगी स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

    युवक ने बताया कि सांप मरा पड़ा है। तब सभी ने राहत की सांस ली। धर्मपुर विशुनपुर के कुड़िया निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र जगदीश यादव सिवान में मछली मारने के लिए जाल लगाया था। रविवार की सुबह वह जाल में फंसी मछलियों को निकाल रहा था। जाल में फंसे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

  • अब गाड़ियों में सनरूफ से बाहर देखना आपको महंगा पड़ सकता है, ट्रैफिक पुलिस काट देगी चालान…

    अब गाड़ियों में सनरूफ से बाहर देखना आपको महंगा पड़ सकता है, ट्रैफिक पुलिस काट देगी चालान…

    मुंबई : भारत की अधिकांश वाहन निर्माता कंपनियां अब गाड़ियों में सनरूफ जैसी खूबी देने लगी हैं। ग्राहकों को भी यह फीचर काफी पसंद आता है। यह कार के लुक को भी बढ़ा देता है, साथ ही आपको खुले आसमान का मजा भी दिलाता है। लेकिन अब सनरूफ से बाहर देखना आपको महंगा पड़ सकता है क्योंकि ऐसा करते पाए जाने पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट देगी।

    अकसर लोगों को चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलते देखा जा सकता है। लोग अपने बच्चों को भी सनरूफ में खड़ा कर देते हैं, जो बिलकुल गलत है। अब पुलिस ने ऐसी हरकतें करनेवालों के खिलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी है।

    हाल ही में मुंबई से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक महिला जीप कंपास एसयूवी के सनरूफ से बाहर झांकती दिख रही है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ चालान कर दिया।

    यह स्पष्ट नहीं है कि महिला के खिलाफ किस धारा के तहत चालान किया गया है। वीडियो कथित तौर पर मुंबई सी-लिंक पर शूट किया गया था। वीडियो में महिला को कार के सनरूफ से बाहर निकलकर मस्ती करते देखा जा सकता है। इसके अलावा कार सड़क पर तेज गति से चलती दिख रही है। आपको बता दें कि ऐसा करना नियमों के खिलाफ है।

    लेकिन अकसर लोगों को चलती कार से सनरूफ के बाहर निकलते देखा जाता है। सड़क पर चलती गाड़ी में ऐसा करने से जान का खतरा है। ऐसी स्थिति में अगर इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़ गए तो सनरूफवाला व्यक्ति क्षतिग्रस्त हो सकता है।

    गाड़ी में सनरूफ इसलिए दिया जाता है कि कार में ज्यादा नेचुरल लाइट आ सके। इसकी मदद से कार को जल्द ठंडा किया जा सकता है। जब कार ज्यादा देर धूप में खड़ी रह जाए तो थोड़ी देर में सनरूफ खोलने से गर्मी बाहर निकल जाती है।

  • कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है भारी समर्थन – पटोले

    कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है भारी समर्थन – पटोले

    मुंबई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की शुरू भारत जोड़ो यात्रा को हर रोज अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है.यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है रविवार को पत्रकारों से बातचीत में  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि  केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के बाद, महाराष्ट्र में इस पदयात्रा को लेकर जनता का अच्छा प्रतिसाद है भारत जोड़ी यात्रा अब एक ‘सामूहिक यात्रा’ बन गई है।

    महंगाई, बेरोजगारी, बढ़े हुए पेट्रोल, डीजल, गैस के कीमत  जीएसटी, चीन के भारत की सीमा में अतिक्रमण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र की सरकार से  चर्चा की जा रही है। भारत जोड़ी यात्रा में शामिल होकर लोग अपना गुस्सा, राहुल गांधी से  व्यक्त कर रहे हैं. इस पदयात्रा से पता चलता है कि जनता भाजपा सरकार से नाराज है. यही भावना है जो भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

    भारत जोड़ो  यात्रा आम जनता का मिल रहा भारी समर्थन के कारण यात्रा का  भाजपा नेता आलोचना कर रहे हैं, लेकिन लोगो ने  इस पदयात्रा को भारी जन समर्थन देकर भाजपा को स्पष्ट जवाब दिया हैं। पटोले ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की आलोचना की परवाह नहीं है, उनकी आलोचना का पदयात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि लोगों का समर्थन दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है.

    लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी राहुल जी गांधी की पदयात्रा का समर्थन किया है लेकिन भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन देकर भाजपा के कुछ लोग नाराज हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस और नांदेड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में यात्रा की समुचित व्यवस्था की।

    सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हमने पहले भी कांग्रेस पार्टी के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं लेकिन  यात्रा का अनुभव अलग था। इतना लंबा सफर और उन्हें जो जनसमर्थन मिला वह अपेक्षा से अधिक था।

  • बेकाबू बोलेरों कार ने छह लोगों को कुचला, तीन की दर्दनाक मौत

    बेकाबू बोलेरों कार ने छह लोगों को कुचला, तीन की दर्दनाक मौत

    बाड़मेर : बोलेरो ने सड़क किनारे चल रही महिलाओं सहित 6 लोगों को रौंद दिया। इसमें 2 महिलाओं सहित 3 की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। हादसा बाड़मेर के सिणधरी कस्बे में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, सिणधरी कस्बे में शाम करीब 6.30 बजे बेकाबू बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई थी। बछड़े को टक्कर मारती हुई गाड़ी राह चलते लोगों को कुचल दिया।

    हादसा इतना भंयकर था कि दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो लोगों के पैर कट गए। गनीमत रही कि अनियंत्रित बोलेरो आगे खड़ी कैंपर ट्रॉले से जाकर टकरा गई। वर्ना कई और लोगों की जान जा सकती थी। मरने वालों में अणसीदेवी (45) पत्नी बादराराम और कोकू देवी (43) पत्नी खेताराम निवासी मालपुरा शामिल हैं। बादराराम (50) पुत्र वीराराम निवासी मालपुरा, यशवंत कुमार (25) पुत्र गौतम निवासी उदयपुर के पैर कट गए हैं। जसराज (4) और उसके पिता खेताराम (50) पुत्र राणाराम निवासी मालपुरा, गुडामालानी, बाड़मेर के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। नाहटा हॉस्पिटल बालोतरा में इलाज के दौरान खेताराम की मौत हो गई।

    जसराज सहित तीन अन्य घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यशंवत कुमार की नौकरी कुछ दिन पहले ही एलडीसी पद पर लगी थी। सिणधरी पंचायत समिति की डंडाली ग्राम पंचायत में वो कार्यरत हैं। वो सिणधरी कस्बे में काम से जा रहे थे कि हादसा हो गया। सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद कुमार के मुताबिक, शाम को बोलेरो बाड़मेर-जालोर हाईवे की तरफ जा रही थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और 6 लोगों को रौंद दिया। शवों को सिणधरी अस्पताल में रखवाया गया है। उधर, बोलेरा को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर भागने लगा था, पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

  • कार्तिक आर्यन इन फिल्मों में भी दूसरे सितारों का पत्ता कर चुके हैं साफ…

    कार्तिक आर्यन इन फिल्मों में भी दूसरे सितारों का पत्ता कर चुके हैं साफ…

    पिछले कुछ दिनों से ‘हेरा फेरी 3’ की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक यूजर ने परेश रावल को ट्विटर पर टैग करते हुए फिल्म में कार्तिक आर्यन की मौजूदगी पर सवाल पूछा। परेश ने इसका जवाब हां में दिया जिसके बाद से फिल्म की कास्ट पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने लगे।

    इस मामले पर अक्षय कुमार ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म से खुद को अलग करने की वजह का खुलासा कर दिया है। इन सबके बीच आज हम आपको कार्तिक आर्यन की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें उन्होंने बड़े स्टार्स को रिप्लेस किया है।
    लव आज कल 2
    फिल्म लव आज कल 2 इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म थी। इस फिल्म में के पहले भाग में सैफ अली खान ने काम किया था। वहीं दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन ने सैफ को रिप्लेस कर दिया था। हालांकि यह फिल्म पहले भाग की तरह हिट नहीं हो सकी थी। जबकि सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
    भूल भुलैया 2
    हेरा फेरी 3 से पहले कार्तिक आर्यन अक्षय कुमार को एक और बड़ी फिल्म में रिप्लेस कर चुके हैं। इस फिल्म का नाम भुल भुलैया 2 है। साल 2007 में रिलीज हुई भूल भुलैया अक्षय कुमार की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। लेकिन 15 बाद जब इस फिल्म के निर्देशन की कमान अनीस बज्मी के हाथ में आई तब अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को फिल्म में कास्ट कर लिया गया।
    आशिकी 3
    90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी  के दूसरे भाग में आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे। यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। हालांकि फिल्म के तीसरे भाग में वह नजर नहीं आने वाले हैं क्योंकि उन्हें कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस कर दिया है। हाल ही में इस फिल्म घोषणा हुई है। हालांकि कार्तिक के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होगी इस बात का एलान अभी नहीं किया गया है।

  • बिल्डर और प्राधिकरण के बीच विवाद : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नोएडा में घर खरीदार परेशान

    बिल्डर और प्राधिकरण के बीच विवाद : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नोएडा में घर खरीदार परेशान

    नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में अक्सर प्राधिकरण, बिल्डर और सोसाइटी वालों के बीच विवाद के मामले सामने आते रहते हैं. इस बार मामला बिल्डर और प्राधिकरण के बीच का है. दरअसल बिल्डर ने प्राधिकरण को बकाया पैसा नहीं चुकाया और प्राधिकरण ने कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ पैसे की डिमांड कर दी है. जिसके बाद पूरे मामले को लेकर बिल्डर्स कोर्ट में चले गए थे. जिसके कारण एक लाख से भी ज्यादा फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री नोएडा व ग्रेटर नोएडा में रुकी हुई है.

    हालांकि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डरों को बकाया भुगतान चुकाने का निर्देश दिया है. जिसके बाद हजारों फ्लैट बायर्स को घर मिलने के आसार जगे हैं, लेकिन रास्ता इतना भी आसान नहीं है. इस मामले में विस्तार से बता रही हैं, फ्लैट बायर्स के लिए काम करने वाली संस्था नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती. नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती से खास बातचीत के कुछ अंश.

    Q. क्या है पूरा मामला?

    A. कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ जो बकाया मांगे गए थे. उसके बाद बिल्डर्स का एक समूह कोर्ट चला गया था. इस पूरे मामले के कारण पिछले दस सालों से रजिस्ट्री रुकी हुई है. हालांकि कोर्ट ने बिल्डर्स को सारे पैसे चुकाने के निर्देश दिए हैं. अब देखना है कि, आगे क्या कार्रवाई होती है.

    Q. क्या अब आसान होगी रजिस्ट्री

    A. इतना जल्दी कुछ भी कहना आसान नहीं है. क्योंकि जब तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मंशा साफ नहीं होती तब तक कुछ भी आसान नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि, इससे पहले भी कई फैसले हुए. लेकिन फ्लैट बायर्स को लाभ नहीं मिला. कोर्ट के फैसले से पहले बिल्डर्स के पास बहाना था कि मामला कोर्ट में है, फैसले के बाद बिल्डर्स बहाना पैसे नहीं होने के लगा सकते हैं.

    Q. कहां कमी रह जाती है?

    A. यही तो बड़ा प्रश्न है कि, मामला कोर्ट में ही क्यों जाता है. क्या यहां के प्राधिकरण अपना काम सही से नहीं कर रहे?. जब बिल्डर्स ने हमसे पैसे ले लिए तो उन्होंने प्राधिकरण को क्यों नहीं दिया?. हमने कई बार शिकायत दी पर ध्यान नहीं दिया गया. इस सारे ठगी का सूत्रधार बिल्डर्स और प्राधिकरण के अधिकारी समान रूप से हैं.

    Q.आपसे से लोग कॉन्टैक्ट कैसे करें?

    A. लोग हमसे nefowa के सोशल मीडिया साइट्स पर भी कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. साथ ही हमारा वेबसाइट nefowa.org पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.

  • दिल्ली की सड़को पर जाम का जिम्मेदार कौन, सरकार और सरकारी विभाग या वाहन चालक?

    दिल्ली की सड़को पर जाम का जिम्मेदार कौन, सरकार और सरकारी विभाग या वाहन चालक?

    दिल्ली की सड़को का हाल, कौन है जिम्मेदार ?

    दिल्ली की सड़को पर जाम, आखिर क्यों और कौन है जिम्मेदार ?

    दिल्ली की जनता की सबसे बड़ी समस्या प्रदुषण और सड़कों पर लगने वाले जाम कौन है जिम्मेदार

    दिल्ली परिवहन विभाग और दिल्ली यातायात पुलिस क्या सिर्फ मोटर वाहन नियम के अंतर्गत वाहनों के चालान करने के लिए है या वाहन चालकों को सड़को पर वाहन चलाते समय आने वाली परेशानियों के समाधान करवाने के प्रति भी उनका कोई दायित्व बनता है, बड़ा सवाल ?

    दिल्ली में सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जनता द्वारा ही जुर्माने में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा लगा कर एकत्र की धनराशि से कैमरे लगाए और भारत सरकार द्वारा नए मोटर वाहन नियम में जुर्माने की राशी कई गुणा अधिक कर लागू किया।

    यह अच्छी सोच और बात है की कानून और नियमो का पालन होना चाहिए और उसे ना मानने वाले को दण्डित भी किया जाना कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है ।

    यहां अब सबसे बड़ा सवाल बनता है की क्या कानून और नियमो का पालन करना सिर्फ वाहन चालक और मालिको के लिए जरूरी है वह भी तब जब उनसे वाहनों को सड़कों पर चलाने से पहले ही रोड टैक्स एवम् अन्य सभी शुल्क जमा करवा लिए जाते है ?

    दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में कोई भी सड़क बिना टूटे और अवरोध उत्पन्न ना करने वाली स्थिति मे नही पाई जा सकती । सभी सड़कों पर 5 से 10 किलोमीटर में अवरोध अवश्य देखने को मिलेंगे, किसका दायित्व है दिल्ली की सड़को को इंटरनेशनल लेवल में प्रदान करना ?

    दिल्ली में अधिकतर सड़कों पर अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े मिलेंगे जो वाहन को चलने में अवरोध उत्पन्न करते हैं इसका जिम्मेदार कौन है ?

    सड़को पर यातायात को सुचारू रूप से संचालन करवाने के लिए कोई उपल्ब्ध नही आखिर उसका जिम्मा किसका और कौन है इसका जिम्मेदार ?

    दिल्ली सरकार, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस का कार्य सिर्फ जुर्माने के लिए चालान काटना और राजस्व में इज़ाफ़ा करवाना है, क्या सड़को पर उत्पन अवरोधों को दूर करवाना या करना इनका दायित्व नहीं ???

    अगर दिल्ली के वाहन चालकों और मालिको से गलती के लिए जुर्माने वसूलना कानूनन है तो वाहन चालकों को सुरक्षित, बिना टूटी फूटी सड़के और अवरोधक सड़के प्रदान करना दिल्ली सरकार और सरकारी विभागों का दायित्व है और जो सरकारी कर्मचारी / सरकारी विभाग अपने कार्य को नही कर रहे और उनकी गलतियों से सड़को पर जाम, अवरोध उत्पन्न हो रहा है को भी जुर्माना लगाया जाना चाहिए ।

    जनहित में जारी
    संजय बाटला
    अध्यक्ष
    ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एंड लेबर वेलफेयर एसोसिएशन

  • यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही।

    यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही।

    प्रेस नोट-

    अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही।

    अवगत कराना है कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आज दिनांक 12.11.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-2 क्षेत्रों में पडने वाले पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई। जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

    MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR

  • शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट की फिराक में घूम रहे दो शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे।

    शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट की फिराक में घूम रहे दो शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे।

    मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग।

    शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट की फिराक में घूम रहे दो शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे।

    मुज़फ्फरनगर एसएसपी विनीत जायसवाल के अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत।

    शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव लगातार शातिर अपराधियो को गिरफ्तार कर भेज रहे है जेल।

    मुखबिर की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने लूट की फिराक में घूम रहे दो शातिर अपराधियो को किया गिरफ्तार।

    जिनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे तीन जिंदा एक खोखा कारतूस व अवैध चाकू किया बरामद।

    शातिर अपराधियो पर लगभग 3 दर्जन से भी ज्यादा है संगीन धाराओं में मुकदमें पंजिकृत।

    शाहपुर पुलिस ने शातिर अपराधी सोनू उर्फ मामा पुत्र इकबाल सावेज पुत्र नसीम तावली को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

    ✍️अमजद अली।