Author: cwsadmin

  • बाईक से स्पीड में भाग रहे युवक अनियंत्रित होकर गिरे, मदद के लिए मौके पर पहुंचे ग्रामीण लेकिन ग्रामीणों की नजर जब इनकी बोरी पर पड़ी तो खुल गया पूरा पोल,बोरी में रखा था इतना सारा

    बाईक से स्पीड में भाग रहे युवक अनियंत्रित होकर गिरे, मदद के लिए मौके पर पहुंचे ग्रामीण लेकिन ग्रामीणों की नजर जब इनकी बोरी पर पड़ी तो खुल गया पूरा पोल,बोरी में रखा था इतना सारा

    जशपुर मुनादी।।खबर जशपुर से है।यहां की पुलिस ने गोमांस के पैकेट के साथ 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। दोनो तस्कर पड़ोसी राज्य ओडिशा के बंडेगा के रहने वाले है।एक का नाम सज्जाद बताया जा रहा है तो दूसरे का नाम अफजल है।

    जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी एक बाईक में गोमांस की बोरी को बीच में रखकर तेजी से बाईक में जा रहे थे। तभी मकरीबंधा के पास उनकी बाईक अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनो तो बाईक से नीचे गिरे ही मांस की बोरी भी जमीन में आ गिरी।

    वही पर गांव के काफी लोग सोसाइटी से चावल लेने के लिए खड़े थे।उन्हे बाईक से गिरते देख लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़े ।उन्हे सम्हालने के बाद जब ग्रामीणों ने पूछा की बोरी में क्या है तो पहले तो उन्होंने झूठ का सहारा लिया लेकिन ग्रामीणों ने जब उनकी बोरी को खोला तो देखा कि बोरी में मांस के कई सारे पैकेट पड़े थे जिन्हें विधिवत प्लास्टिक में पैक किया गया था।ग्रामीणों ने जब उनसे पूछ ताछ शुरू किया तो पता चला कि वे गोमांस लेकर चराई डांड के किसी पिंटू नाम के आदमी के पास ले जा रहे थे और आरोपी पिछले एक साल से इस काम में संलिप्त हैं।

    ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना करडेगा पुलिस को दी । करड़ेगा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो को हिरासत में ले लिया।

     

  • उत्तराखंड में बिजली के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए, साल में तीसरी बार बिजली का रेट बढ़ा, पढ़िए खबर…

    उत्तराखंड में बिजली के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए, साल में तीसरी बार बिजली का रेट बढ़ा, पढ़िए खबर…

    देहरादून । उत्तराखंड में बिजली के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए है । साल में तीसरी बार बिजली का रेट बढ़ा है।
    और गैस महंगी होने के कारण फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट के तहत बिजली दरों में औसत सात पैसे प्रति यूनिट का इजाफा हुआ है।अब विद्युत नियामक आयोग ने 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर के लिए नई दरें घोषित की है। विद्युत नियामक आयोग हर तीन महीने में फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट के तहत दरें निर्धारित करता है। घरेलू उपभोक्ताओं से अब दस पैसे, कामर्शियल से 15 पैसे, सरकारी संस्थानों से 14 पैसे, , प्राइवेट ट्यूबवेल से पांच पैसे, कृषि गतिविधियों से छह पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त वसूला जाएगा। एलटी उद्योग से 14 पैसे. एचटी उद्योग से 14 पैसे वसला जाएगा। बता दें इस वर्ष तीन बार बिजली के रेट बढ़ गए हैं। पहले एक अप्रैल से 2.68 प्रतिशत की वृद्धि बिजली दरों में हुई। इसके बाद ऊर्जा निगम की पुनर्विचार याचिका में आयोग ने दरों में 3.85 प्रतिशत की और वृद्धि कर दी। अब फिर दरें बढ़ा दी गईं। विद्युत नियामक आयोग के अनुमोदन के बाद एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने एफसीए की नई दरों के अनुसार बिल तैयार किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

  • बहादराबाद नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

    बहादराबाद नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

    हरिद्वार । शिवालिक नगर में सिपाही की आंख फोड़ने के मामले में फरार चल रहे एक 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोच लिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिले पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए।

     

    एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 8:30 बजे की है। सुबह बाइक पर सवार दो बदमाश हरिद्वार में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे थे। बहादराबाद में नहर पटरी पर चेतक पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने चेतक कर्मियों पर फायर झोंक दिया। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी की गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको अस्पताल भिजवाया गया है। एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। उसकी तलाश की जा रही है।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा एलान… प्रदेश के 10 जिलों में बनेंगे भव्य और अत्याधुनिक न्यायालय

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा एलान… प्रदेश के 10 जिलों में बनेंगे भव्य और अत्याधुनिक न्यायालय

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 10 जिलों में भव्य और अत्याधुनिक सुविधाओं वाले न्यायालय भवनों के निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है. सीएम योगी ने आगरा, औरैया, हापुड़, कौशाम्बी, महोबा, बहराइच, चंदौली, हाथरस सहित 10 जिलों में नये न्यायालय भवनों के निर्माण के लिए लोक निर्माण और नियोजन विभाग के अफसरों को 15 दिन के अंदर डिटेल प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने के लिए कहा है.

    मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन भवनों की डिजाइन न सिर्फ खूबसूरत हो, बल्कि इन्हें वर्टिकल आकर में बनाया जाए जिससे जमीन की भी बचत हो. साथ ही इन्हें आने वाले 25 से 30 साल बाद कि जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया जाए. सीएम ने कहा है कि नये न्यायालय भवनों में न्यायाधीशों के लिए सुंदर, स्वच्छ और हवादार कमरों के साथ ही अधिवक्ताओं के लिए अच्छे चैम्बर, बड़ी लाइब्रेरी, कैंटीन, पार्किंग और सेमिनार हॉल भी निर्मित किये जाएं. निर्मित किये जाने वाले नये न्यायालय भवनों को सर्व सुविधायुक्त बनाकर इन्हें प्रदेश ही नहीं देश में भी एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए.

    मुख्यमंत्री ने 10 जिलों में नये बनने वाले न्यायालय भवनों के साथ ही न्यायाधीशों और अन्य न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी के निर्माण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया है. सीएम ने सभी न्यायालयों और रजिस्ट्रार दफ्तरों को ई-ऑफिस के रूप में अपग्रेड करने के लिए भी कहा है. उन्होंने भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि अधिग्रहीत की गई जमीन में कहीं भी कोई पैच या अन्य परेशानियां ना हों.

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि देश के किसी भी न्यायालय भवन में कोई भी अच्छी व्यवस्था दिखती हो तो उसे भी आर्किटेक्चर में शामिल करें. खासकर के महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश के न्यायालय भवनों को जरूर देखें.

    उन्होंने नये न्यायालय भवनों के लिए तीन कैटेगरी बनाने के लिए कहा है, जिसमें 40-70 लाख की आबादी, 25-40 लाख की आबादी और 25 लाख से कम आबादी वाले जिलों के लिए अगले 25 साल की जरूरतों के हिसाब से न्यायालय भवनों की रूपरेखा तैयार की जाए.

    सीएम ने ये सभी काम मिशन मोड में पूरा करने के लिए कहा है, साथ ही 15 दिन के भीतर पूरी कार्ययोजना और डिजाइन प्रस्तुत करने के लिए कहा है.

  • सऊदी अरब का भारत के लिए बड़ा फैसला

    सऊदी अरब का भारत के लिए बड़ा फैसला

    दिल्ली से आज की अपडेट

    सऊदी अरब का भारत के लिए बड़ा फैसला

    भारतीय नागरिकों को PCC की जरूरत नहीं

    पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की बाधा समाप्त

    अब बिना PCC के मिलेगा सऊदी का वीजा

    सऊदी अरब में रहते हैं 20 लाख भारतीय नागरिक

    सऊदी अरब के राजदूत ने दी यह जानकारी

  • गुजरात इलेक्शन : रैली और रोड शो के बाद मोदी-शाह घर-घर जाकर मांगेंगे वोट, 4 दिन में सड़कों पर उतरेंगे 54 नेता।

    गुजरात इलेक्शन : रैली और रोड शो के बाद मोदी-शाह घर-घर जाकर मांगेंगे वोट, 4 दिन में सड़कों पर उतरेंगे 54 नेता।

    गुजरात विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार घोषित होने के बाद राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान जोर शोर के साथ शुरू कर दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आए दिन गुजरात में नजर आ रहे हैं।वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर कुछ दिन प्रदेश में चुनावी रैलियां करेंगे। सत्ताधारी भाजपा ने भी पीएम-गृह मंत्री और केंद्रीय मंत्री के लिए खास रणनीति तैयार की है।

    सभा और रोड शो खत्म होने के बाद पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह भी गली मोहल्लों में जाकर पार्टी के पर्चा बांटते हुए नजर आएंगे। हालांकि पीएम किन मोहल्लों में जाएंगे, इसका प्लान अगले हफ्ते तक तैयार हो जाएगा। पीएम करीब चार से छह मोहल्लों में प्रचार के लिए जा सकते हैं। किसी चुनाव में ऐसा पहली बार होगा कि पार्टी के सभी स्टार प्रचारक घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इससे पहले गृहमंत्री शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश, हिमाचल समेत कुछ चुनावों में घर-घर जाकर जनसंपर्क चुके हैं।

    पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर तीन दिन तक प्रवास करेंगे। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले के दो दिन 28-29 नवंबर और 2-3 दिसंबर को पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह समेत दिग्गज केंद्रीय मंत्री जनसंपर्क करेंगे।

    पार्टी का मानना है कि इस अभियान से राज्य में पार्टी की सीटें और वोट शेयर में इजाफा होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,

    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ,

    मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान,

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,

    असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा समेत 54 नेता सभा और रोड शो खत्म होने के बाद घर- घर जाकर भी प्रचार करेंगे।

    पीएम दक्षिण गुजरात से शुरू करेंगे चुनावी अभियान,,,,,

    जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 19 नवंबर शनिवार से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वे तीन दिनों में आठ चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम का चुनाव अभियान दक्षिण गुजरात से शुरू होगा।

    शनिवार को पीएम सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश का दौरा भी पीएम करेंगे। सुबह 9:30 बजे वे अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

    इसके बाद उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। दोपहर दो बजे काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।

    इसके बाद वे गुजरात आएंगे। शनिवार शाम 7:30 बजे पीएम मोदी वलसाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे, रात को वे वहीं रुकेंगे।

    25 चुनावी सभाएं कर सकते हैं पीएम मोदी,,,,,

    अगले दिन रविवार सुबह 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाड में चार चुनावी सभाएं होंगी।

    वेरावल में सुबह 11 बजे, धोराजी में 12:45 बजे, अमरेली में दोपहर 2:30 बजे और बोटाड में 6:15 बजे जनसभा होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजधानी गांधी नगर आएंगे। रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।

    सोमवार को फिर वे चुनाव अभियान पर निकलेंगे, इस दिन पीएम की तीन चुनावी सभाएं होंगी। वे दोपहर 12 बजे सुरेंद्र नगर, दोपहर दो बजे जंबूसर और शाम चार बजे नवसारी में चुनावी सभा करेंगे।

    शनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिनों में पीएम आठ सभाओं चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने पिछले विधानसभा चुनाव में गुजरात में 34 जनसभाएं की थीं, इस बार वे कम से कम 25 चुनावी सभाएं करेंगे।

    गुजरात भाजपा प्रधानमंत्री की प्रत्येक रैली में पांच या सात विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने की व्यवस्था कर रही है। गुजरात भाजपा के नेताओं का कहना है कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि पीएम ने राज्य के लगभग सभी निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    गुजरात भाजपा के नेताओं ने मीडिया को बताया कि हम पीएम के अभियान को बढ़ाने के लिए लाइव वेबकास्ट और अन्य माध्यमों से वर्चुअल रूप से सभी निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को जोड़ने की योजना बना रहे हैं।

    अमरेली के एक ही मैदान में पीएम और राहुल की सभा,,,,,

    22 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश के अमरेली में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।

    राहुल से पहले 20 नवंबर को अमरेली में ही पीएम मोदी भी रैली करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि मोदी और राहुल गांधी दोनों एक ही जगह एक ही डोम में सभा संबोधित करेंगे। अमरेली कांग्रेस नेता परेश धानाणी का गढ़ रहा है। भाजपा इस पर कब्जा जमाने की फिराक में है। इसलिए पीएम मोदी यहां रैली करने आ रहे हैं। पिछली बार भी पीएम यहां रैली करने आए थे, लेकिन भाजपा को दोनों सीटों पर हार मिली थी।

  • चंदौली में व्यापारी को गोली मारने का खुलासा न होने पर एसपी ने दारोगा को किया सस्पेंड।

    चंदौली में व्यापारी को गोली मारने का खुलासा न होने पर एसपी ने दारोगा को किया सस्पेंड।

    चंदौलीः सकलडीहा कोतवाली के सघन तिराहा के समीप पिछले एक नवंबर की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी को गोली मार दी थी. इसके बाद बदमाश व्यापारी की बाइक लेकर फरार गए थे. लेकिन, घटना के दो सप्ताह बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई. इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने दारोगा मनोज सिंह को सस्पेंड कर दिया है. इससे पूर्व सकलडीहा कोतवाल को थाने से हटा दिया गया था. एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

    गौरलतब है कि सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तेन्दुईपुर गांव के लालब्रत चौहान की दुर्गापुर एफसीआई गोदाम के सामने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है. एक नवंबर की शाम लालब्रत चौहान अपनी बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान चहनिया की ओर से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने दुर्गापुर तिराहा के समीप कारोबारी से मारपीट करते हुए गोली मार दी और अपनी चोरी की बाइक छोड़ कारोबारी की बाइक लूट ले गए।

    घटना के फौरन बाद एसपी अंकुर अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ने का निर्देश दिया था. दो सप्ताह बाद भी सर्विलांस टीम से लेकर क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं लगा पाई.

    पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सकलडीहा थाना प्रभारी विनोद मिश्रा को चार्ज से हटाने के साथ क्षेत्रीय दारोगा मनोज सिंह को सस्पेंड कर दिया. एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची है. जबकि, नवागत कोतवाल अनिल पांडेय के सामने मामले के खुलासे का दबाव बढ़ गया है।

  • मछुआ समुदाय के लिए सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना हेतु 05 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत।

    मछुआ समुदाय के लिए सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना हेतु 05 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत।

    उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मछुआ समुदाय के लिए सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 05 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में मत्स्य विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

    शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय/उपयोग चालू वित्तीय वर्ष में ही सुनिश्चित किया जायेगा तथा समयान्तर्गत उपयोगिता प्रमाण-पत्र भारत सरकार को उपलब्ध कराया जायेगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्य योजना एवं मदों में भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए उपलब्ध धनराशि की सीमान्तर्गत किया जायेगा। भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेगंे तथा अवमुक्त धनराशि की सीमान्तर्गत उन्हीं परियोजनाओं में व्यय करना सुनिश्चित करेंगे, जो भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है।

  • बस और कार में टक्कर, दोनो गाड़ी पलट गई, कई यात्रियों के घायल होने की खबर, पढ़िए पूरा डिटेल

    बस और कार में टक्कर, दोनो गाड़ी पलट गई, कई यात्रियों के घायल होने की खबर, पढ़िए पूरा डिटेल

    सरगुजा मुनादी।। बीती रात तेज रफ्तार बस और कार के आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो दर्जन से भी अधिक यात्री घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

     

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम भफौली गंजास नाला के पास अंबिकापुर से डूमरडीह जा रही थी शिवा यात्री बस की एक कार के साथ आमने सामने भिड़ंत हो गई। अचानक घटी इस दुर्घटना के बाद दोनों ही वहां सड़क किनारे पलट गई।

    इस दुर्घटना में जहां दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए वहीं इन दोनों वाहनों में सवार तकरीबन 2 दर्जन से भी अधिक घायल  यात्रियों को पुलिस के द्वारा अम्बिकापुर  मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

  • State Bank of India : महंगी होगी लोन की EMI, स्टेट बैंक ने MCLR में किया 0.15 फीसदी का इजाफा

    State Bank of India : महंगी होगी लोन की EMI, स्टेट बैंक ने MCLR में किया 0.15 फीसदी का इजाफा

    नई दिल्‍ली : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने विभिन्न अवधि के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है और अब उनके लोन की ईएमआई और बढ़ने वाली है. दरअसल एसबीआई ने लोन को लेकर कोष की सीमान्त लागत आधारित ब्याज दर- मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) में 0.15 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है. इससे ज्यादातर कंज्यूमर लोन (consumer loan) महंगे हो जाएंगे क्योंकि होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन जैसे कर्ज एमसीएलआर से लिंक्ड होते हैं.

    कितना बढ़ा दिया SBI ने MCLR

    SBI ने एक साल की एमसीएलआर को 0.10 फीसदी बढ़ाकर 8.05 फीसदी किया है. अभी तक यह 7.95 फीसदी थी. एक साल की एमसीएलआर के बेस पर ही होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की दरें तय होती हैं. नई दरें 15 नवंबर, 2022 यानी आज से लागू हो गई हैं.

    SBI ने अपनी वेबसाइट पर डाली जानकारी

    एसबीआई की वेबसाइट पर डाले गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, दो साल और तीन साल की एमसीएलआर को भी 0.10 फीसदी बढ़ाकर क्रमश: 8.25 और 8.35 फीसदी किया गया है.

    इन लोन पर बढ़ी 0.15 फीसदी की MCLR

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक महीने और तीन महीने की एमसीएलआर को 0.15 फीसदी बढ़ाकर 7.75 फीसदी कर दिया है. छह महीने की एमसीएलआर को भी 0.15 फीसदी बढ़ाकर 8.05 फीसदी कर दिया है. इसके अलावा एक दिन की एमसीएलआर को 0.10 फीसदी बढ़ाकर 7.60 फीसदी कर दिया गया है.

    हाल ही में आए एसबीआई के शानदार तिमाही नतीजे

    भारतीय स्टेट बैंक ने दूसरी तिमाही का रिजल्ट हाल ही में जारी किए हैं. SBI ने अब तक का सबसे अधिक तिमाही मुनाफा 74 फीसदी अधिक दर्ज किया है. SBI को दूसरी तिमाही (SBI Q2 Results) में बंपर मुनाफा हुआ है. एसबीआई (SBI) ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर 13,265 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 74 फीसदी अधिक है.

    महंगी होंगी अब एसबीआई के लोन की EMI

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लोन की ईएमआई के लिए अब आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा. दरअसल एमसीएलआर भारतीय रिजर्व बैंक की विकसित की गई एक पद्धति है जिसके बेस पर ज्यादातर बैंक लोन के लिए इंटरेस्ट रेट तय कर पाते हैं. ये सिस्टम कुछ समय पहले ही सभी बैंकों ने अपनाया है और इससे पूर्व सभी बैंक बेस रेट के बेस पर ही कस्टमर्स के लिए ब्याज दरों का निर्धारण करते थे.