Author: cwsadmin

  • गाजियाबाद के इन 8 चौराहों पर संभल कर ड्राइव करें गाड़ी, नए ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी

    गाजियाबाद के इन 8 चौराहों पर संभल कर ड्राइव करें गाड़ी, नए ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी

    कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने मंगलवार को ट्रैफिक सुधार में पहली कार्रवाई की। शहर के 8 प्रमुख चौराहों का चयन किया गया है। यहां ट्रैफिक जाम से रोज हालात खराब रहते हैं। इन चौराहों पर जाम खत्म करने की जिम्मेदारी 6 इंस्पेक्टरों और 162 पुलिसकर्मियों को दी गई है। मंगलवार से प्लान लागू किया गया। एक सप्ताह तक ट्रैफिक जाम खत्म करने का जो प्लान है, उसे लागू करेंगे। उसके बाद समीक्षा होगी। जो कमियां मिलेंगी, उसमें सुधार कर हमेशा के लिए लागू किया जाएगा। पहले दिन पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दी। आज से इन चौराहों पर बगैर किसी खास वजह के रुके तो वाहन सीज करने की कार्रवाई होगी। ऑटो और ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा। रेहड़ी और ठेला वालों को चौराहों से हटने की हिदायत दी गई है।

    अडिशनल डीसीपी (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाहा ने बताया कि एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में जाम खत्म कराने वाली टीम काम करेगी। इन चौराहों पर सिर्फ रेड लाइट होने पर ही वाहन खड़ा करने की इजाजत होगी। इसके अलावा किसी और वजह से गाड़ी रोकी तो चालान किया जाएगा। ऑटो और ई-रिक्शा के लिए स्टैंड बनाया जाएगा। चौराहों पर न तो सवारी बैठा सकेंगे और न ही उतारेंगे। कोई ऑटो या ई-रिक्शा नियम तोड़ते हुए पकड़ा गया तो उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कराया जाएगा। अवैध तरीके से बनीं दुकानों, ठेले, खोमचे और रेहड़ी वालों को मंगलवार को हटने की चेतावनी दी गई। आज से यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा। रेहड़ी, खोमचे वाले दिखे तो उनका सामान जब्त करने का निर्देश दिया गया है।

    इन 8 चौराहों पर होगी सख्ती

    पुराना बस अड्डा चौराहा, विजयनगर टी-पॉइंट व विजय नगर बाईपास चौकी, मोहन नगर, लाल कुआं, नया बस अड्डा, छिजारसी-सेक्टर 62 नोएडा कट, राज चौपला मोदीनगर और लोनी तिराहा।

  • जशपुरवासियों के लिए अच्छी खबर ,बहुत जल्द जिले में खुलेगा ट्रामा सेंटर , 24 करोड़ की राशि से …..सांसद गोमती साय ने कहा – स्व दिलीप सिंह जूदेव

    जशपुरवासियों के लिए अच्छी खबर ,बहुत जल्द जिले में खुलेगा ट्रामा सेंटर , 24 करोड़ की राशि से …..सांसद गोमती साय ने कहा – स्व दिलीप सिंह जूदेव

    जिलेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी  है।जिले में बहुत जल्द बहुप्रतीक्षित ट्रामा सेंटर स्थापित होने जा रहा है।

    क्षेत्र की सांसद गोमती साय द्वारा 3 वर्षो से लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ अधोसंरचना मिशन द्वारा जिले के लिए ट्रामा सेंटर की स्वीकृति दे दी गई है । राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन छग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक ट्रामा सेंटर प्रदेश के 2 जिलों के लिए स्वीकृत हुआ है।वो जिले हैं जशपुर और गरियाबंद। दोनो जिलों के जिला अस्पताल में बहुत जल्द ट्रामा सेंटर का काम शुरू हो जाएगा। कूल 23 करोड़ की राशि ट्रामा सेंटर के लिए स्वीकृत की गई है।

    आपको बता दें कि corona काल की त्रासदी के वक्त देश के तात्कालिक स्वास्थ मंत्री हर्षवर्धन से सांसद ने कई बार मिलकर जिले में  ट्रामा सेंटर स्थापित करने का अनुरोध किया था ।

    रायगढ़ सांसद गोमती साय ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि जिले में काफी लम्बे वक्त से ट्रामा सेंटर की जरूरत महसूस की जा रही थी।ट्रामा सेंटर स्व दिलीप सिंह जूदेव का एक सपना था। अब यह सपना साकार हुआ है, अब यहां की जनता को बाहर नहीं जाना पड़ेगा सभी को इसका लाभ मिलेगा, इसके लिए वे केंद्र सरकार का आभार भी मान रही हैं। उनके प्रयास से ट्रामा सेंटर की स्वीकृति भी मिल गई थी लेकिन किसी कारण वश ट्रामा सेंटर दूसरे जिले में स्थांतरित हो गया था ।लेकिन केंद्र सरकार ने जिलेवासियों केवी तकलीफ को समझते हुए जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है।बहुत जल्द जिलेवासियों को ट्रामा सेंटर की सौगात मिलेगी ।

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ATM के गार्ड ने गर्लफ्रेंड से शादी के लिए ATM से चुराए 20 लाख

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ATM के गार्ड ने गर्लफ्रेंड से शादी के लिए ATM से चुराए 20 लाख

    बेंगलुरु में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ATM के गार्ड ने ATM मशीन से 20 लाख रुपए चुरा लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए पैसे चुराए थे। इसके लिए उसने कुछ दिन पहले ही कैश लोडिंग स्टाफ के लोगों से दोस्ती की थी। बाद में किसी बहाने से उनकी डायरी से ATM के कैश कैसेट खोलने के पासवर्ड पता लगाया और घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 23 साल का आरोपी दीपोंकर नोमोसुद्रा असम का रहने वाला है। उसने 17 नवंबर को शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच पैसे चुराने की योजना बनाई थी। उसके पास से 14.2 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी की 6 महीने पहले ही बेंगलुरु के विल्सन गार्डन के पास ATM में गार्ड की नौकरी लगी थी।

    हालांकि, उसके पैसे चुराने का वीडियो CCTV में कैद हो गया, जिसमें उसने लाइट बंद करके पैसे चोरी किए और कपड़े भी बदले ताकि कैमरे में कैद होने के बाद भी उसे कोई पहचान न सके।

    बैंक मैनेजर ने दी थी पुलिस को जानकारी
    घटना की जानकारी दूसरे दिन सामने आई जब ATM से गार्ड और पैसे दोनों गायब मिले। इसके बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि नोमोसुद्र करीब 19 लाख 96 हजार रुपए लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि वह उसके घर असम भाग गया है।

    चोरी का इरादा नही था, शादी के लिए पैसे चाहिए थे
    पुलिस ने आरोपी को असम से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ IPC की धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका कोई इरादा नहीं था लेकिन उसे शादी करने थी और उसके पास खर्च के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उसने ये कदम उठाया।

    5 लाख रुपए दोस्तों के साथ पार्टी करने में किए थे खर्च
    आरोपी ने ये भी बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए 5 लाख रुपए खर्च किए थे। बाकी के पैसों से घर बनाने और होटल खोलने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पहले से कोई रिकॉर्ड नहीं है। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

  • 14 साल की लड़की ने खाए 3 किलो बाल, खाने की जगह भी नहीं बची, चीनी डॉक्टरों ने सर्जरी से निकाली हेयरबॉल

    14 साल की लड़की ने खाए 3 किलो बाल, खाने की जगह भी नहीं बची, चीनी डॉक्टरों ने सर्जरी से निकाली हेयरबॉल

    चीन में 14 साल की लड़की ने 3 किलो बाल खा लिए। उसे कई साल से बाल खाने की लत थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, लड़की ने इतने ज्यादा बाल खा लिए की उसके पेट में हेयरबॉल बन गया। खाना खाने की जगह भी नहीं बची।

    खाना खाने में दिक्कत होने पर हुआ खुलासा
    यह लड़की शांक्सी प्रांत में दादा-दादी के साथ रहती है। बाल खाने की बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की को खाना खाने में दिक्कत हुई। दादा-दादी उसे अस्पताल ले गए। यहां जांच में पता चला की उसके पेट में हेयरबॉल बन चुकी है। डॉक्टर्स के मुताबिक- लड़की को एक खास बीमारी है जिसे पिका कहा जाता है। इसमें लोग गंदगी, कागज, मिट्टी और ऐसी ही दूसरी खराब चीजें खा लेते हैं। उन्हें लत लग जाती है।

    मेंटल हेल्थ का भी प्रॉब्लम
    लड़की का दो घंटे ऑपरेशन चला। पेट से करीब एक ईंट के वजन के बराबर बाल निकले। जियान डैक्सिंग अस्पताल के सर्जन ने कहा- बच्ची के पेट में इतने बाल थे कि खाना खाने के लिए भी जगह नहीं थी। बालों की वजह से उसकी आंतें भी ब्लाक हो गई थीं। वो लंबे वक्त से मेंटल हेल्थ की प्रॉब्लम से भी जूझ रही थी।

    दादा-दादी के पास रहती है बच्ची
    डॉक्टर ने बताया कि लड़की के माता-पिता बाहर जॉब करते हैं। इसलिए वो दादा-दादी के पास रहती है। वो कई साल से इस बीमारी से पीड़ित है, लेकिन उसके दादा-दादी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उसकी हालत जब खराब होने लगी तो उन्हें पता चला की वह बीमार है।

    बाल खाने से हो चुकी है लोगों की मौत
    रिपोर्ट्स में बताया गया कि ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां बाल खाना जानलेवा साबित हुआ है। 2017 में UK की एक 16 साल की स्टूडेंट के पेट में हेयरबॉल मिला था। बाद में उसकी मौत हो गई थी।

  • संयुक्त मानवाधिकार संघ भारत राजस्थान की महामंत्री के घर चोरों ने किया हाथ साफ

    संयुक्त मानवाधिकार संघ भारत राजस्थान की महामंत्री के घर चोरों ने किया हाथ साफ

    जोधपुर चौहाबो थाना क्षेत्र में चोरों ने किया हाथ साफ थानाअधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया के एक घटना 23 सेक्टर में 28 नवंबर की हैं जबकि दूसरी 25 से 26 नवंबर के बीच की हैं। थाना अधिकारी अली ने बताया कि 23/258 निवासी मनीष माथुर पुत्र ललित माथुर व श्रीमती मनीषा माथुर संयुक्त मानवाधिकार संघ भारत के राजस्थान की महामंत्री व(जिला अध्यक्षा)अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ जोधपुर ने रिपोर्ट दी।इस में बताया कि चोर उनकी दुकान में रखा सामान चुराकर के ले गए।जिस में दुकान के गले में रखी नगदी,घर में रखा मोबाइल और कुछ कीमती सामान ले गए । इसी तरह बिड़ला स्कूल के सामने भी चोरों ने घर में चोरी की।

  • जशपुर में लव जेहाद ! अब आया भाजपा नेताओं का बयान , भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा – इन्हे सस्पेंड करो तो सांसद ने कही ये बात ……

    जशपुर में लव जेहाद ! अब आया भाजपा नेताओं का बयान , भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा – इन्हे सस्पेंड करो तो सांसद ने कही ये बात ……

     जशपुर बंद के दौरान आंदोलनकारी से कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा की गई धक्का मुक्की के मामले को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि इस तरह धक्का मुक्की करने वाले पुलिस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाय। साय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जशपुर जैसे शांत फिजा वाले जगह में अशांति का जहर घोला जा रहा है।

    साय ने कहा की जशपुर जैसे शांत फिजा में अशांत का जहर बोया जा रहा है तो सिर्फ कांग्रेस सरकार के विफलताओं की वजह से।अगर लव जेहाद मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही जाती तो आज जिले में अशांति नहीं फैली रहती।

    इधर दूसरी ओर इस मामले में मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा में क्षेत्रीय सांसद गोमती साय ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्य जनक है ।उन्होंने कहा कि वह रायगढ़ के किसी कार्यक्रम में है इसके बाद वह युवती के माता पिता से मिलने जशपुर जाएगी ।उनसे मिलने के बाद काफी कुछ और मामले सामने आ सकते है।

    विष्णुदेव साय ने कहा है कि कवर्धा को दोहराने की कोशिश न की जाय ।प्रशासन जशपुर की शांत फिजा को शांत रहने दे ।पुलिस को जहां कानून व्यवस्था को बनाए रखना चाहिए वही पुलिस खुद ही माहौल खराब करने का काम कर रही है।इस तरह के पुलिसिया कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • कैंसर की नकली दवाओं को लेकर आठ जिलों में छापे, हिमाचल व यूपी की टीमें कर रहीं संयुक्त जांच

    कैंसर की नकली दवाओं को लेकर आठ जिलों में छापे, हिमाचल व यूपी की टीमें कर रहीं संयुक्त जांच

    हिमाचल प्रदेश के बद्दी और लोनी में पकड़ी गई नकली दवाओं के मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। यूपी व हिमाचल प्रदेश की टीम संयुक्त रूप से छापा मार रही है। आगरा, इटावा, अलीगढ़ के बाद अब कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर के कई दवा कारोबारी भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निशाने पर हैं। मंगलवार को आठ जिलों में दुकानों की जांच की गई और तीन सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

    बद्दी में मिली दवा कंपनी के तार आगरा से जुड़े थे। यहां के व्यापारी मोहित बंसल से पूछताछ के बाद दो दिन में करीब 45 थोक विक्रेताओं की जांच की गई, लेकिन यहां से नकली दवाओं का स्टाक नहीं मिला। अब हिमाचल प्रदेश की टीम भी यहां आ गई है।

    ऐसे में दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से इटावा और अलीगढ़ में जांच पड़ताल की है। इन दोनों जगह से कई सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उप आयुक्त ड्रग एके जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश में जांच की जा रही है। इटावा और अलीगढ़ में हुई जांच के दौरान कई जिलों में दवा भेजने के सुराग मिले हैं।

  • ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ जमकर किया पिटाई कर पुलिस को सौंपा

    ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ जमकर किया पिटाई कर पुलिस को सौंपा

    श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण  (बिहार):

    सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के कुचाव गांव में चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने जमकर पीटा तथा पुलिस को सौप दिया। वही उसके दूसरे साथी भागने में सफल रहा।

    इस संबंध में गरखा थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई ,जिसमें कहा कि गस्ती में जा रहा था तभी अख्तियारपुर में सूचना मिली कि 2 लोग चोरी का ट्रैक्टर एवं ट्रैवलिंग लेकर कुचाव में कहीं खपाने जा रहे थे। तभी ग्रामीणों द्वारा उन्हें पकड़कर मारपीट किया जा रहा है।

    सूचना मिलने पर कुचाव पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग एक व्यक्ति को ट्रैक्टर और ट्रॉली के साथ पकडजर पीट रहे हैं। ग्रामीणों ने उक्त चोर को पुलिस को सौंप दिया।उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना परिचय मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव निवासी अखिलेश राय के पुत्र अभिषेक कुमार तथा भाग गए साथी गरखा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी रविंद्र राय के पुत्र विजय राय के रूप में पहचान हुई।

    उनसे बताया कि हम दोनों पटना जिला से ट्रैक्टर चोरी कर ला रहे थे।ग्रामीणों का शक हुआ तो उसे पकड़कर पूछताछ करने लगे। इस दौरान विजय राय भाग गया ।पकड़ाए युवक के पास उसे मोबाइल फोन जप्त की गई। वही पुलिस अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया तथा गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा कर जेल भेज दी गई।

  • पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता आसिफ खान गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस के एसआई को दी थी धमकी

    पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता आसिफ खान गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस के एसआई को दी थी धमकी

    एक वायरल वीडियो में दिल्ली पुलिस के एसआई समेत दो कर्मियों से अभद्रता करने और उन्हें धमकी देने के मामले में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में शाहीन बाग थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ दो अन्य आरोपी मिन्हाज और साबिर को हिरासत में ले लिया गया है। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

    डीसीपी ईशा पांडे ने कहा कि पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी तो उन्हें तय्यब मस्जिद के पास 20-30 लोगों की भीड़ लगी देखी। पास जाकर देखा तो वहां एमसीडी में कांग्रेस की पार्षद उम्मीदवार अरीबा खआन के पिता और पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान अपने समर्थकों के साथ थे और माइक से उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने बताया कि एसआई अक्षय ने जब आसिफ को चुनाव आयोग की अनुमति के बारे में पूछा तो आसिफ आक्रामक हो गए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। आसिफ ने उन्हें गालियां दीं और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इस संबंध में आसिफ ने शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

  • चार युवतियों की शादी में मदद को लायंस क्लब आया आगे

    चार युवतियों की शादी में मदद को लायंस क्लब आया आगे

    ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने एक बार पुनः मानवता की मिसाल पेश करते हुए चार युवतियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी। क्लब की मदद से चारों युवतियों के विवाह में परिवारों को सहयोग होगा।

    क्लब अध्यक्ष रजत भोला व संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने बताया कि क्लब के सदस्यों को ऋषिकेश निवासी चार जरूरतमंद युवतियों की शादी की सूचना मिली। जिसपर सदस्यों ने उनकी शादी में मदद करने का मन बनाया। बताया कि मदद के इसी क्रम में क्लब की ओर से चारों युवतियों को नगद धनराशि, चांदी की पायजेब, सुटकेश, कपड़े, गर्म वस्त्र, बर्तन आदि का सहयोग किया गया। मिश्र ने बताया कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन इस वर्ष अभी तक 20 से भी ज्यादा युवतियों के विवाह में सहयोग कर चुका है। बताया कि क्लब का उद्देश्य किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना है और इसी दिशा में क्लब कार्यरत भी है। इस मौके पर महेश किंगर, घनश्याम डंग, आशु डंग, विकास ग्रोवर, विशाल संगर, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांता जोशी
    आदि मौजूद रहे।