Author: cwsadmin

  • डिप्टी कलेक्टरों के ट्रांसफर आदेश : किसे कहां मिली पोस्टिंग देखें

    डिप्टी कलेक्टरों के ट्रांसफर आदेश : किसे कहां मिली पोस्टिंग देखें

    छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं. इन अधिकारियों ने राज्य शासन एतद्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के नित्मिलिखित अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक दर्शित तालिका में उनके नाम के सम्मुख कॉलम चार में दर्शाये गए स्थान पर पदस्थ किया गया. देखिए किस अफसर को किस जिले में पोस्टिंग मिली.

  • Covid-19 Alert In India: चीन में कोविड-19 के मामलों और मौतों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारत हाई अलर्ट पर है।

    Covid-19 Alert In India: चीन में कोविड-19 के मामलों और मौतों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारत हाई अलर्ट पर है।

    केंद्र सरकार ने एक हाई लेवल मीटिंग की, इस मीटिंग में एक्‍सपर्ट्स और अधिकारियों ने भारत में वैक्सीन कवरेज में सुधार के महत्व पर जोर दिया। भारत में केवल 27 फीसदी पर एहतियाती खुराक का बढ़ना निराशाजनक रहा है।

    बैठक के बाद नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ,वी.के.पॉल ने वरिष्ठ नागरिकों से एहतियाती खुराक लेने की अपील की। हालांकि, जिन लोगों को पहले से ही बूस्टर दिए जा चुके हैं, वे पूछ रहे हैं कि क्या चौथी खुराक की जरूरत है?

    मीडिया से बात करते हुए एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने केवल तीसरी खुराक लेने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    डॉ गुलेरिया ने कहा, “यह सुझाव देने के लिए कोई डेटा नहीं है कि चौथी खुराक की आवश्यकता है, तब तक नहीं जब तक कि कोई नया टीका न हो, जो बाइवेलेंट वैक्सीन की तरह विशिष्ट हो”।

    बाइवेलेंट वैक्सीन कितनी असरदार?

    फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार, बाइवेलेंट वैक्सीन एक साथ दो वायरस या उनके वेरिएंट पर कारगर होता है. बाइवेलेंट टीके में कोविड-19 के खिलाफ व्यापक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ओरिजनल वायरस स्ट्रेन का एक कम्पोनेंट होता है।

    साथ ही इसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से कोविड-19 के खिलाफ बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए ओमिक्रॉन वेरियंट का एक घटक भी शामिल है। इन्हें बाइवेलेंट कोविड-19 वैक्सीन इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इनमें ये दो घटक होते हैं।

    बाइवेलेंट कोविड-19 वैक्सीन को अपडेटेड कोविड-19 वैक्सीन बूस्टर खुराक के रूप में भी रेफर किया जा सकता है. यह पहला 2019 से मूल SARS-CoV-2 वायरस पर और दूसरा स्‍ट्रेन, कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लक्षित करता है।

    भारत में बाइवेलेंट वैक्सीन नहीं,,,

    वर्तमान में, भारत में उपयोग की जाने वाली कोई भी वैक्सीन बाइवेलेंट वैक्सीन नहीं है।

    भारत के बाहर फाइजर और बायोएनटेक की बाइवेलेंट वैक्सीन और मॉडर्ना की वैक्सीन जैसी एमआरएनए वैक्सीन को बढ़ावा देने की दृष्टि से ही इस्तेमाल किया जा रहा है।

    केरल के कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. राजीव जयदेवन ने मीडिया को बताया, “बूस्टर डोज के साथ समस्या यह है कि उसका असर कम रहता है.” उन्होंने कहा, “एमआरएनए टीके, जो अन्य देशों में चौथी खुराक के रूप में इस्तेमाल किए गए हैं, तीसरी खुराक की तुलना में जल्दी प्रभाव दिखाते हैं.” एक्सपर्ट्स ने इस समय कमजोर आबादी को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी बल दिया।

  • आराध्या प्रोडक्शन की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ किड्स फैशन शो का आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाग लेकर मोह लिया सभी का मन

    आराध्या प्रोडक्शन की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ किड्स फैशन शो का आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाग लेकर मोह लिया सभी का मन

    आराध्य प्रोडक्शन द्वारा आयोजित उत्तराखंड जूनियर फैशन वीक सीजन 6 का आयोजन सिडकुल स्थित गार्डेनिया होटल मे किया गया।उत्तराखंड लिटिल आइकॉन के विनर्स रुही पवार और मोहम्मद आहिल रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ सुमित आद्ल्कहा जी और रजित कुमार ने किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रैंप पर डिजाइनर ड्रेस पहनकर चलकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न जिले से नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मॉडलिंग में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। माॅडलिंग फैशन शो में बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। रैंप के दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने माॅडलिंग में मनमोहक पोशाक पहनकर तरह तरह की प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित आद्ल्कहा जी ने कहा कि छोटी उम्र से ही बच्चों में प्रतिभा के गुण दिखाई देने लग जाते हैं। बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ाने के प्रयास सभी को मिलजुल कर करने चाहिए।शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बच्चों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। और कहा कि आराध्या प्रोडक्शन के माध्यम से बच्चों में कला को विकसित करने का काम किया जा रहा है। छोटे छोटे बच्चे अभिनय के क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे रहे हैं। आराध्या प्रोडक्शन के डायरेक्टर राहुल ठाकुर ने बताया कि बच्चों को आगे बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा।कार्यक्रम में सेलिब्रिटी की मुख्य भूमिका सेलिब्रिटी डिजाइनर संलिसा, कपिल गुज्जर , शिवांक वर्मा, रंजना जैन ने निभाई। आराध्या प्रोडक्शन के डायरेक्टर राहुल ठाकुर ने बताया की बच्चों को आगे भी फैशन वीक मे मोका दिया जाएगा। राहुल ठाकुर ने बताया की आराध्या प्रोडक्शन की सुपरमॉडल काशवी बहल ब्रांड अंबेसडर और सेलिब्रेट गेस्ट रही और टॉप मॉडल आशि सिपरा शो की ब्रांड एंबेसडर रही है । और शो की शो टॉपर श्रद्धा भट्ट देहरादून रही जो की किडस एक्टर्स भी है । उत्तराखंड लिटिल आइकंस के विनर रुही पवार और मो.आहिल रहे ।।शो कि ब्रांड एंबेसडर आशी सपरा, ब्रांड फेस हरिद्वार मिस आर्या यादव, ब्रांड फ्रेश मिस्टर सौभाग्य हरिद्वार, ब्रांड फ़ेस नैनीताल एकम सिंह, ब्रांड फेस देहरादून अयांश नेगी, ब्रांड फेस ऋषिकेश कोमल पायल, ब्रांड फेस रुड़की मनस्वि रही। कार्यक्रम में स्पॉन्सर सैनफोर्ट स्कूल मिस्टर (पुलकित गर्ग) , टाइटल स्पॉन्सर गार्डनया होटल, गिफ्टिंग पार्टनर फैशन बाजार एसोसिएशन पार्टनर रहे । बहुत सारे डिजाइनर्स ने पार्टिसिपेट किया । कुछ डिजाइनर्स ने अपनी ड्रेस फ़ैशन शो में दिखाई जिनका विशेष योगदान रहा जो कि पारुल शेरावत , शगुन , आकाश प्रजापति , रोशनी, मुस्कान, निरुपमा, शैली मौर्य, गीतिका है । राहुल ठाकुर ने कहा की आराध्या प्रोडक्शन लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन कर नन्हें मुन्ने बच्चों को प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है। कार्यक्रम में शो के किड्स ग्रोमर वर्षा पाल, चिराग कण्डवालिया, कोमल आदि मौजूद रहे।

  • अटल निर्मल नगर पुरस्कार की धनराशि 2 करोड़ की गईः धामी

    अटल निर्मल नगर पुरस्कार की धनराशि 2 करोड़ की गईः धामी

    देहरादून नगर निगम, नगर पालिका मुनिकीरेती एवं नन्दप्रयाग नगर पंचायत को मिला प्रथम पुरस्कार
    पीएमएवाई शहरी के लाभार्थियों को दी जायेगी 5-5 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्मल नगरों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के 09 निकायों को अटल निर्मल  पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत 05 निकायों को स्वच्छ गौरव सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दून कैंट स्वच्छता चौपाल का लोगो लाँच भी किया।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चार घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि अटल निर्मल नगर पुरस्कार की धनराशि 01 करोड़ रूपये से बढ़ाकर 02 करोड़ रूपये की जायेगी, कैंट बोर्ड को भी इसमें सम्मिलित करने के लिए जो प्राविधान होंगे, उसके अनुसार किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को भी आवास बन जाने के बाद सामान के लिए 5-5 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। केदारनाथ, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री में यात्राकाल के दौरान कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को भोजन एवं गरम वर्दी के लिए अतिरिक्त मानदेय दिया जायेगा। केन्द्रीयत सेवा के कर्मचारियों के पेंशन देयकों के भुगतान के लिए राज्य वित्त आयोग से 1 प्रतिशत की धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सुनिल उनियाल गामा, मेयर हरिद्वार अनिता शर्मा, मेयर रूड़की गौरव गोयल, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव शहरी विकास दिपेन्द्र चौधरी, निदेशक शहरी विकास नवनीत पाण्डे, नगर आयुक्त मनुज गोयल एवं विभिन्न निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

     

  • दिल्ली-NCR में बढ़ी ठिठुरन, मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरे का असर- तमिलनाडु समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

    दिल्ली-NCR में बढ़ी ठिठुरन, मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरे का असर- तमिलनाडु समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

    देश के उत्तरी हिस्सों में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने लगी है। कई शहरों में पारा तेजी से नीचे गिरा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (Snowfall) के चलते मैदानी इलाकों में ठंड (Cold) अपना असर दिखा रही है।

    दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई हिस्सों में ठंड और कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ी है। दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश (Rainfall) के भी आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तरी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर (Cold Wave) का असर रहेगा। ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

    दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब ठिठुरन बढ़ने लगी है। साथ ही कोहरे ने भी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में सोमवार (19 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन सबके बीच राजधानी में प्रदूषण को लेकर स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। रविवार को शाम 4 बजे तक दिल्ली का AQI 353 दर्ज किया गया।

    शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब के कई हिस्सों जैसे- पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। साथ ही बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में कोहरा छाया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    इसके अलावा पंजाब समेत उत्तर भारत के कई और राज्यों में कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। बिहार के बेगूसराय, छपरा, कटिहार समेत कई जिलों में 25 दिसंबर के बाद से कंपकंपी और बढ़ने वाली है।

    राजस्थान में और बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के कुछ हिस्सों में कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान और नीचे गिरने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में 23 से 29 दिसंबर के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की आशंका है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार (19 दिसंबर) से पारा और गिरने का पूर्वानुमान है। 22 दिसंबर तक ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ने के आसार हैं। वहीं, कोहरे का असर भी दिखेगा।

    मुंबई में अभी भी गर्मी

    देश के ज्यादातर प्रदेशों में पारा नीचे गिरा है। इस बीच दिसंबर के महीने में भी मुंबई के लोग गर्मी झेल रहे हैं। दिसंबर में भी तापमान ऊपर रहने की वजह से मुंबईवासियों को दिक्कत हो रही है। मुंबई में सोमवार (19 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी मुंबई भारत में सबसे गर्म रहा। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

    कहां-कहां हो सकती है बारिश

    देश के दक्षिणी हिस्सों में अभी भी बारिश (Rainfall) के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

    अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में 21 दिसंबर को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है

  • पांडव नगर में श्रद्धा जैसी एक और वारदात, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा, आधी रात ग्राउंड में फेंका, मां-बेटा गिरफ्तार

    पांडव नगर में श्रद्धा जैसी एक और वारदात, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा, आधी रात ग्राउंड में फेंका, मां-बेटा गिरफ्तार

    दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हत्याकांड को एक मां-बेटे ने मिलकर किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है और बताया जा रहा है कि बेटे ने माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या का अंजाम दिया और फिर शव को काट कर फ्रीज में रख दिया। आरोपी मां-बेटे ने अलग-अलग दिन आकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में आधी रात के बाद शव  के टुकड़ों को ठिकाने लगाया।

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। त्रिलोक पुरी के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर मे रोज काटकर उसे फ्रिज में रखा जाता था। जिसके बाद रोजाना शव  के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाको में फेंक दिया जाता था। कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था। दोनों मां-बेटे ही अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रिज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे।

    शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा

    इस हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति कीl हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया।

    अवैध संबंध के चलते हत्या का शक

    इस हत्यकांड के पीछे अवैध संबंध का भी शक जताया जा रहा है और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मां-बटे पूनम और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस व्यक्ति की हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव के टुकड़े अलग-अलग जगह पर फेंक दिए थे।

  • दिल्ली पुलिस हुई अब और भी ‘पावरफुल’, LG ने कमिश्नर को दी ये खास शक्ति

    दिल्ली पुलिस हुई अब और भी ‘पावरफुल’, LG ने कमिश्नर को दी ये खास शक्ति

    दिल्ली पुलिस अब पहले से भी अधिक ‘पावरफुल’ हो गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक खास शक्ति से नवाजा है, जिससे राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

    उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत किसी को भी हिरासत में लेने का अधिकार दे दिया है। अब से दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था में बाधा डालने और शांति भंग करने पर किसी को भी हिरासत में ले सकती है। यह नोटिफिकेशन 19 अक्टूबर से 18 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा।

    बता दें कि, बीते कुछ दिनों में राजधानी के सुंदर नगरी, जहांगीरपुरी और बलजीत नगर में अपराधियों द्वारा निर्मम तरीके से की गई हत्याओं के बाद दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे।

    ऐसी ही कुछ घटनाओं के बीत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 16 अक्टूबर को दिल्ली में बढ़ते अपराध के लिए उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने राजधानी में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाते हुए कहा था कि अब ऐसा लगता है कि दिल्ली अपराध की नगरी बन गई है और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है।

    उन्होंने एलजी से कहा था कि अगर आप थोड़ा टाइम दिल्ली पुलिस के कामकाज पर नजर रखने और दिल्ली में लगातार बिगड़ रही कानून-व्यवस्था को ठीक करने में लगाएं तो इससे दिल्ली के आम नागरिकों का भी थोड़ा भला होगा।

  • Blind T20 World Cup : भारत तीसरी बार बना चैंपियन

    भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें भले ही विश्व कप जीतने में कामयाब नहीं हो पाई हैं, लेकिन भारत की पुरुष नेत्रहीन टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखी है. भारत में खेले जा रहे तीसरे नेत्रहीन टी20 विश्व कप में भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 120 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस तरह भारत ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी खिताबी हैट्रिक भी जमा दी. भारत ने ही विश्व कप के तीनों खिताब जीते हैं.

    बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार 17 दिसंबर को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी में धमाल मचाया और सिर्फ 2 विकेट खोकर 277 रनों का हैरतअंगेज स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी.

    6 टीमों में नंबर 1 टीम इंडिया

    6 देशों के बीच 5 दिसंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शुरू से ही दबदबा रहा. टीम इंडिया ने लीग राउंड के मुकाबलों में पहला स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. सेमीफाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 207 रनों के भारी-भरकम अंतर से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं बांग्लादेश ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था.

    तीनों संस्करणों में खिताब अपने नाम

    भारत ने इस विश्व कप के तीनों संस्करणों में खिताब अपने नाम किया है. सबसे पहले 2012 में टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया गया था और उसमें भारत ने खिताब जीता था. फिर 2017 में हुए दूसरे टूर्नामेंट में भी बेंगलुरू में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ही चैंपियन बनी थी. तब भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. अब 2022 में भारत ने इस टूर्नामेंट में अपनी हैट्रिक भी पूरी कर ली.

  • Jaipur Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात : मार्बल कटर से महिला के 8 टुकड़े किए

    Jaipur Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात : मार्बल कटर से महिला के 8 टुकड़े किए

    जयपुर : जयपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला की हथौड़े से सिर फोड़कर हत्या कर दी। फिर मार्बल कटर से शव के आठ टुकड़े कर डालें। आरोपी शख्स पेशे से इंजीनियर है। उसने अपनी ताई सरोज का मर्डर कर शव के टुकड़े दिल्ली-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जंगल में फेंक दिए। आरोपित ने 11 दिसंबर को इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। आरोपी का नाम अनुज शर्मा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताई में उसने हत्या करने की बात स्वीकार की है। कहा कि सरोज उसे एक धार्मिक कार्यक्रम में जाने से रोक रही थी। इस कारण गुस्से में आकर उसने मर्डर कर दिया।

    शव को कमरे में बने बाथरूम में छिपा दिया

    62 वर्षीय सरोज देवी किचन में खाना बना रही थीं। इस दौरान पीछे ने अनुज ने हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। इसके बाद अनुज ने शव को कमरे में बने बाथरूम में छिपा दिया। इसके बाद मार्केट जाकर मार्बल कटर खरीदा। फिर उसने महिला के शव को 8 टुकड़ों में काट कर ट्राली बैग में भर लिया। इसके बाद टुकड़ें दिल्ली-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए।

    गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी

    अगले दिन अनुज ने सरोज की बड़ी बेटी पूजा को कॉल किया। बताया कि ताई गाय को रोटी देने के लिए घर से बाहर गई थी, तब से वापस नहीं आई हैं। विद्याधर नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज करवा दी। पूजा और उनकी छोटी बहन मोनिका 13 दिसंबर को जयपुर पहुंचीं।

    बहनों को हुआ शक

    दोनों बहनों को मां की हत्या के मामले में चचेरे भाई अनुज शर्म पर शक हुआ। जांच के बाद पुलिस ने अनुज को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में अनुज ने बताया कि हत्या 11 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे की थी। वह हरे कृष्णा संस्थान से जुड़ा है। उसे दिल्ली कीर्तन में जाना था। महिला ने उसे जाने से रोका तो गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी।

    घर पर कोई नहीं था

    पुलिस उपायुक्त परीस देशमुख ने बताया कि हत्या के समय उसके पिता बद्री प्रसाद और बहन शिवी इंदौर में थे। हत्या करने के बाद अनुज हरिद्वार चला गया था। उसने पहले दीवार पर लगे खून के धब्बे साफ किए। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार किया।

  • तालिबानी आतंकियों ने पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट पर किया कब्जा, जवानों को बनाया बंधक

    तालिबानी आतंकियों ने पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट पर किया कब्जा, जवानों को बनाया बंधक

    अफगानिस्तान पर जब तालिबान ने कब्जा किया थातब पाकिस्तान बहुत खुश हुआ था. पाकिस्तान को लगता था कि वो तालिबान के सहारे भारत से जंग करेगा. हालांकिउसका ये सपना अब टूटता नजर आ रहा है. पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक तालिबान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है.

     

    तालिबान आतंकवादियों ने रविवार (18 दिसंबर) को पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हमला बोल दिया और एक काउंटर टेररिज्म सेंटर (CTC) पर कब्जा कर लिया. पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिकतालिबानी आतंकियों ने कई जवानों को बंधक बना लिया है. एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है.

    अफगानिस्तान पर जब तालिबान ने कब्जा किया थातब पाकिस्तान बहुत खुश हुआ था. पाकिस्तान को लगता था कि वो तालिबान के सहारे भारत से जंग करेगा. हालांकिउसका ये सपना अब टूटता नजर आ रहा है. पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक तालिबान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है.

    तालिबान आतंकवादियों ने रविवार (18 दिसंबर) को पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हमला बोल दिया और एक काउंटर टेररिज्म सेंटर (CTC) पर कब्जा कर लिया. पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिकतालिबानी आतंकियों ने कई जवानों को बंधक बना लिया है. एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है.

    पाकिस्तान की ओर से तुरंत उस इलाके में सेना के जवानों को भेजा गया है. पाकिस्तानी सेना के जवानों ने उस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. स्थानीय निवासियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है.

    आतंकवादियों की क्या मांग है?

    टीटीपी उग्रवादियों ने सीटीडी परिसर के अंदर से एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि पुलिस कर्मी कैद में हैं. बंधकों को रिहा करने के लिए आतंकियों ने हवाई मार्ग से अफगानिस्तान जाने के लिए सुरक्षित मार्ग देने की मांग की है. खैबर पख्तूनख्वा मुख्यमंत्री के विशेष सहायक बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों ने घटनास्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, “स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. ऑपरेशन चल रहा था और थोड़ी देर में पूरा हो जाएगा.”

    पुलिस थाने पर भी हमला हुआ

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से डॉन डॉट कॉम ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के लगभग 25 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं. इन लोगों ने CTD केंद्र पर तैनात सात सुरक्षाकर्मियों से बंदूकें छीनकर बंधक बना लिया था. अब इन लोगों से पूछताछ की जा रही है. दूसरी तरफ पुलिस के मुताबिक एक अन्य घटना में दक्षिणी वजीरिस्तान में थाने पर हमले में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है.

    टीडीपी आतंकवादी संगठन का है काम

    2007 में कई उग्रवादी संगठनों ने मिलकर टीटीपी की स्थापना की थी. यह आतंकवादी समूह अलकायदा का हिस्सा है. इस संगठन ने पिछले महीने ही पाकिस्तानी सरकार के साथ किया गया संघर्ष विराम को वापस ले लिया था और अपने उग्रवादियों को देश भर में आतंकवादी हमले करने का आदेश दिया. यह संघर्ष विराम समझौता जून में किया गया था.