Author: cwsadmin

  • DA Hike: होली से पहले कर्मचारियों को मिली धमाकेदार खुशखबरी !, 6 फीसदी महंगाई भत्ता देने ने की घोषणा

    DA Hike: होली से पहले कर्मचारियों को मिली धमाकेदार खुशखबरी !, 6 फीसदी महंगाई भत्ता देने ने की घोषणा

    होली से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा दिया है जिसके साथ ही 6 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि, इसके लिए सरकार ने राहत देने का नोटिफिकेशन जारी किया है।

    पश्चिम बंगाल सरकार का तोहफा

    आपको बताते चलें कि, पश्चिम बंगाल सरकार ने बीते दिन शुक्रवार को कर्मचारियों, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को मूल वेतन में छह प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (डीए) देने की अधिसूचना जारी की, जो एक मार्च से प्रभावी होगा. यह बढ़ोतरी छठवें वेतन आयोग के तहत किया गया है. सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीए में 6 फीसदी की बढ़ोतरी दिसंबर 2020 में घोषित कुल तीन फीसदी और 2021 के जनवरी में घोषित 3 फीसदी के कारण है।

    जाने कैसे होगी महंगाई भत्ता की गणना

    आपको बताते चलें कि, पश्चिम बंगाल राज्य में किस प्रकार से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलेगा। इसकी जानकारी लेकर चले तो, डीए का कैलकुलेशन संशोधित बेसिक वेतन और गैर भत्ता के मुताबिक ही किया जाएगा. अगर दूसरा कोई भत्ता नहीं है तो मूल वेतन और डीए पर कैलकुलेशन किया जाएगा. यह बढ़ा हुआ डीए सरकारी सहायता वाले संस्थानों के टीचर्स और अन्य कर्मचारियों के अलावा स्थानीय निकायों के कर्मचारियों पर लागू होगा।

  • पुश्तैनी जमीन पर काबिज रहे दंपत्ति की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, पीड़ित लगा रहे मदद की गुहार

    पुश्तैनी जमीन पर काबिज रहे दंपत्ति की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, पीड़ित लगा रहे मदद की गुहार

    देहरादून के मकरेती गांव नगरपालिका मसूरी में बड़े स्तर पर भूमाफियाओ ने लोगो की जमीन पर कब्जा जमाया हुआ है। यहां भूमाफिया एक दंपत्ति की जमीन पर जबरन डरा धमकाकर कब्जा करने की कोशिश में जुटे हुए है। शासन-प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे परेशान होकर उन्होंने अब मीडिया के द्वारा आवाज उठाने और उन्हें बचाने की अपील की है। दंपत्ति ने कहा अगर नहीं हुआ इंसाफ तो आत्महत्या कर लेंगे।

    बता दें कि भूमाफियाओ ने मकरेती गांव की निवासी रेखा वा उसके पति मोहन लाल की जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश की है। दंपत्ति का कहना है कि वह उनकी पुश्तैनी जमीन है। लेकिन भूमाफिया इस जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहे है और बार बार परेशान कर रहे है। इतना ही नहीं वह इसके साथ ही ग्राम समाज की भूमि पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे है।  दंपत्ति का आरोप है कि वह छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा है। इस पुस्तैनी जमीन पर अबतक उनकी चार पीढ़ी बीत चुकी है। लेकिन अब जियाउल खान, हर्षित नेगी, वीरू, धीरज जमीन कबजा रहे है। इन भू माफियाओं द्वारा लगातार पीड़ित दंपत्ति को प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित दंपत्ति को आए दिन धमकियां मिल रही है। उनकी जान को खतरा है।

    पीड़ित दंपत्ति ने कहा कि उनके भाई-भाभी के साथ मिलकर भू माफियाओं द्वारा संपत्ति से हटाने कोशिश की जा रही। कब्जा धारियों द्वारा पीड़ित मोहन लाल के छोटे भाई गोविंद भट्ट को पार्टी बनाकर जियाउल खान द्वारा षड्यंत्र रचा जा रहा है। कभी जियाउल खान द्वारा गोविंद भट्ट वा उसकी पत्नी कल्पना को कोर्ट में बुलाया जाता है तो कभी गांव से दूर मिलने बुलाया जाता है। जिस कारण गोविंद भट्ट अपने भाई मोहन लाल के खिलाफ खड़ा होकर जियाउल खान के साथ मिला हुआ है।

    पीड़ित दंपत्ति SP, DM, SDM, SSP से लेकर आलाधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने ग्राम प्रधान को भी पैसे देकर अपनी तरफ किया हुआ है। वहीं मीडिया द्वारा संपर्क करने पर जियाउल खान ने कैमरे पर बोलने से साफ इंकार कर दिया। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह कब्जाधारी कौन है जिन्होंने षड्यंत्र रचाकर तमाम लोगों के घर कबजाएं हुए है और प्रशासन मौन है।

  • अचानक तबियत बिगड़ने से जेल में अजय देवांगन की मौत, मचा हड़कंप…

    अचानक तबियत बिगड़ने से जेल में अजय देवांगन की मौत, मचा हड़कंप…

    सक्ति,09 फरवरी । BIG NEWS : जिले के उपजेल में हत्या के मामले में निरूद्ध कैदी की मौत हो जाने से हड़कंच मच गया हैं। बताया जा रहा हैं कि बंदी की अचानक तबियत बिगड़ गयी थी। जानकारी के बाद जब तक बंदी का उपचार कराया जाता, तब तक उसकी मौत हो गयी। इस घटना की सुचना मिलते ही परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही और जेल में मारपीट का आरोप लगाया हैं।

     

    बताया जा रहा हैं कि हत्या के मामले में सक्ति अजय देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जा रहा हैं कि जेल में निरूद्ध कैदी की अचानक तबियत बिगड़ गयी। बैरक के कैदियों से घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    उधर इस घटना की जानकारी के बाद मृतक बंदी के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं। परिजनों का जेल में अजय के साथ मारपीट किये जाने का भी आरोप लगाया हैं। वही इस घटना की जानकारी के बाद नायाब तहसीलदार द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। अधिकारी बंदी की मौत के मामले में जांच की बात कह रहे हैं।

  • नाटो को रूस के साथ यूक्रेन के संघर्ष में पक्ष नहीं बनना चाहिए : शोल्ज

    नाटो को रूस के साथ यूक्रेन के संघर्ष में पक्ष नहीं बनना चाहिए : शोल्ज

    बर्लिन ,09 फरवरी  जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करने के बावजूद नाटो को रूस के साथ देश के संघर्ष में पक्ष नहीं बनना चाहिए। संघर्ष पर चर्चा करने के लिए यूरोपीय परिषद की एक विशेष बैठक से पहले जर्मन संसद के निचले सदन (बुंडेस्टाग) में एक भाषण में शोल्ज ने बुधवार को टैंकों, पनडुब्बियों, विमानों के मामले में एक-दूसरे से आगे निकलने की सार्वजनिक प्रतियोगिता के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इससे पश्चिम की एकता को नुकसान होगा।

    जर्मनी और अमेरिका द्वारा हाल ही में यूक्रेन को युद्धक टैंकों की आपूर्ति पर लिए गए निर्णय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हम उन्हें संप्रेषित करने से पहले गोपनीय रूप से निर्णय तैयार करके इस सामंजस्य को संरक्षित और मजबूत करते हैं। यूक्रेन को भारी तोपखाने की आपूर्ति करने के लिए नाटो भागीदारों द्वारा जर्मनी पर बढ़ते दबाव के कारण जर्मन सरकार ने जनवरी के अंत में 14 लेपर्ड 2 टैंक वितरित करने और भागीदारों को अपने लेपर्ड टैंक के स्टॉक से निर्यात करने की अनुमति देने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को अब्राम्स युद्धक टैंकों की डिलीवरी की घोषणा के साथ अमेरिका ने कुछ ही समय बाद इसका पालन किया।

    हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि जर्मन और अमेरिकी टैंकों की डिलीवरी में महीनों लगेंगे। रूस के निचले सदन के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि यूक्रेन को पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति प्रतिशोध की ओर ले जाएगी। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को लंदन की यात्रा के दौरान अधिक हथियारों के साथ-साथ लड़ाकू विमानों के लिए अपने अनुरोध को दोहराया। अमेरिका के बाद यूके यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा मददगार है। पिछले साल अकेले यूके ने लगभग 2.8 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान की। 9-10 फरवरी को होने वाली यूरोपीय परिषद की आगामी बैठक में, स्कोल्ज ने संकेत दिया कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा किया जाएगा।

  • Women’s WC: 23 फरवरी को सेमीफाइनल में चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, PAK-इंग्लैंड मैच के बाद का पूरा समीकरण यहां पढ़ें,,,।

    Women’s WC: 23 फरवरी को सेमीफाइनल में चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, PAK-इंग्लैंड मैच के बाद का पूरा समीकरण यहां पढ़ें,,,।

    सेमीफाइनल के समीकरण इंग्लैंड ने ग्रुप-बी का अंत चार मैचों में चार जीत और आठ अंक के साथ किया। टीम अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रही। वहीं, भारतीय टीम ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही। टीम इंडिया ने सोमवार को आयरलैंड को हराकर अंतिम-चार में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, तब ग्रुप पोजिशन फाइनल नहीं हुआ था। ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज तीसरे, पाकिस्तान चौथे और आयरलैंड की टीम पांचवें स्थान पर रहते हुए विश्व कप से बाहर हो गई। अब सेमीफाइनल के मुकाबलों के समीकरण लगभग सामने आ चुके हैं।

    Published from Blogger Prime Android App

    भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से,,

    Published from Blogger Prime Android App

    ग्रुप-ए से डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम चार में से चारों मुकाबले जीतकर आठ अंक के साथ शीर्ष पर है। उसका नेट रन रेट +2.149 है। हालांकि, इस ग्रुप से दूसरी टीम पर अब तक मुहर नहीं लग सका है। इसके लिए न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच जंग है। न्यूजीलैंड के चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक हैं।

    दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।अगरअफ्रीकी टीम अच्छे अंतर से जीतने में कामयाब होती है तो अंतिम-चार में पहुंच जाएगी। हारने पर न्यूजीलैंड की टीमसेमीफाइनल में पहुंचेगीहालांकि,इससेऑस्ट्रेलिया के पोजिशन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसके आठ अंक की बराबरी न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में से कोई टीम नहीं कर सकता। यानी भारत का सेमी फाइनल में सामना वर्ल्ड चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया से होगा।

    ग्रुप-बी में दूसरे स्थानपर रही टीम इंडिया दरअसल,सेमीफाइनल में ग्रुप-ए पर शीर्ष पर रहने वाली टीम का मुकाबला ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली से होना है। वहीं, ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहने वाली टीम ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी।

    यानी इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक टीम से होगा। भारतीय टीम अगर ग्रुप स्टेज के दौरान इंग्लैंड को हराने में कामयाब होती तो अपने ग्रुप में शीर्ष पर जगह बना सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत ने चार में से तीन मैचों में जीत हासिल की। छह अंक के साथ टीम इंडिया दूसरे स्थान पर रही।

    Published from Blogger Prime Android App

    ऑस्ट्रेलिया से 2020 का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया महिला टी20 विश्व कप का पहला सेमी फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 24 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 26 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा।

    हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को सेमी फाइनल में हराकर 2020 टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से सिर्फ छह मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 22 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। एक मैच टाई और एक मैच बेनतीजा रहा।

    भारत-ऑस्ट्रेलिया टीमों के बीच के आंकड़े,,,,,,,

    महिला टी20 विश्व कप में दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से टीम इंडिया ने दो मैच और ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों में जीत हासिल की है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि महिला टी20 विश्व कप में खेले गए पिछले तीन मैचों में से दो में टीम ने जीत हासिल की है।

    2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया था। 2020 में फाइनल से पहले ग्रुप स्टेज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से शिकस्त दी थी। इससे पहले 2010 और 2012 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की थी।

  • बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, दलितों के साथ तमंचा लहराते हुए की थी मारपीट

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, दलितों के साथ तमंचा लहराते हुए की थी मारपीट

    छतरपुर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। वो इसलिए क्योंकि अब इनके खिलाफ कई गंभीर आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें बीते दिन भाई शालिग्राम गर्ग द्वारा एक विवाह समारोह में तमंचा लहराते हुए दलितों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

    इन धाराओं में मामला दर्ज 

    पुलिस द्वारा जो जानकारी आई है उसके अनुसार बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी.एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम के हाथ में कट्टा और मुंह में सिगरेट थी। वह वीडियो में दलितों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे।

    ये था मामला

    गौरतलब है बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसके अनुसार 11 फरवरी को छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में अहिरवार समाज में एक शादी समारोह था। जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम भी पहुंचा था। इसी दौरान उसकी एक युवक से बहस हो गई थी। जिसके बाद शालिग्राम के भाई द्वारा युवक को कट्टा निकालकर धमकाते हुए दिखाई दे रहा था। मुंह में सिगरेट भी लिया था। इस दौरान जब वहां मौजूद लोगों ने बचाव करना शुरू किया तो बागेश्वर सरकार के भाई ने उन लोगों के साथ गाली गलौज की।

    धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा 

    आपको बता दें इस वीडियो के सामने आने के बाद बागेश्वर सरकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन उन्होंने कहा कि हर मामले को बागेश्वर धाम से जोड़ना सही नहीं है। चूंकि इस अभी बागेश्वर धाम बड़े चर्चा में हैं। इसलिए उनके भाई का ये कारनामा धीरेंद्र शास्त्री के लिए मुसीबत बन सकता है।

  • पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर सरकार बनेंगे सरकार में मंत्री?, सीएम शिवराज से कांग्रेस नेता की बड़ी मांग

    पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर सरकार बनेंगे सरकार में मंत्री?, सीएम शिवराज से कांग्रेस नेता की बड़ी मांग

    मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का सियासी पारा चढ़ने लगा है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर बयानों के बाण छोड़ने लगे है। वही प्रदेश में साधु संतो को लेकर भी सियासत लगातार जारी है। खास तौर पर सिहोरा वाले पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर सरकार इन दिनों सुर्खियों में है।

    विधानसा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज से एक अनोखी मांग की गई है। दरअसल, कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने सीएम शिवराज को एक पत्र लिखा हैं। जिसमें उन्होंने दो चर्चित बाबाओं को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा को सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाए।

    कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने लिखा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान को विशेष प्रावधानों का उपयोग करके समस्या निवारण मंत्रालय बनाकर पंडित प्रदीप मिश्रा और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देना चाहिए। ताकि प्रदेश की जनता का कल्याण हो सके।