जीरो टॉलरेंस वाली त्रिवेंद्र सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। आखिर किसने कहा ?

देहरादून। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने कहा कि भाजपानीत त्रिवेंद्र सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर सरकार अपना गुणगान कर रही है। जबकि उत्तराखंड सरकार के ये तीन वर्ष बड़े हताश और निराशाजनक थे है। जीरो टॉलरेंस वाली त्रिवेंद्र सरकार के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर रहा। 100 दिन में लोकायुक्त की बात कहने वाली सरकार के 3 वर्ष पूरे गए लेकिन लोकायुक्त की अभी तक कोई जिक्र नहीं। जे ई भर्ती,फारेस्ट गार्ड परीक्षा धांधली स्पष्ठ रूप से बताती है कि सरकार बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है। महंगाई रोकने में सरकार विफल रही है। बिजली की दर, हाउस टैक्स ऐसे कई टेक्सो से जनता को लूटा जा रहा है।वही जनता की गाढ़ी कमाई को सरकार माननीयों एवम दर्जाधारियो के वेतनों की बृद्धि करके खर्च कर रही है। आज राज्य का कर्मचारी सड़क पर आंदोलन कर रहा है,वेरोजगार धरने प्रदर्शन कर रही है।पहाड़ी क्षेत्रो में बीमार लोगो को कंडी यानि डोली में ले जा रहे है।राज्य में दो बार अवैध शराब तस्करी से दर्जनों जाने गयी। आये दिन पहाड़ो में सड़कों की खस्ताहाल होने के कारण दुर्घटनाये हो रही है।पहाड़ की जनता आज भी मुलभूतो की सुविधाओं के लिये तरस रही है। राज्य 40 हजार रुपये के कर्जे में डूबा है। त्रिवेंद्र की सरकार के ये तीन वर्ष जनविरोधी, पहाडविरोधी रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *