राष्ट्रीय युवा दिवस पर घोसिया नगर में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

राष्ट्रीय युवा दिवस पर घोसिया नगर में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली
नगर पंचायत की चेयरमैन बेबी अबरार ने हरी झंडी दिखाकर किया स्वच्छता जागरूकता रैली को रवाना
भदोही। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता के लिए रैली निकाले गए। जिसमें राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की बालिकाओं सहित कर्मिक शामिल थे। रैली को चेयरमैन बेबी अबरार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान स्वच्छता जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से निकली गई। जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचा तो उसका समापन किया गया। रैली निकालकर बालिकाओं ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाएं रखने के लिए सभी नगरवासियों को संदेश दिया। इस दौरान चेयरमैन बेबी अबरार ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता के प्रति नगर पंचायत कार्यालय कृत संकल्पित है। प्रतिदिन नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए नगर की संपूर्ण साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए सभी नगरवासियों से अपेक्षा की जा रही है कि वह घरों से निकलने वाले गंदगी को इधर-उधर नहीं फेंकेंगे। वह घरों से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मियों को दें। ताकि वह उसका डिस्पोजल कर सकें।इस मौके पर डीपीएम भदोही नेहा कपूर, पूर्व चेयरमैन अबरार अली, संतोष कुमार, सुनील कुमार, हैदर अली, वंशनारायण, जितेंद्र कुमार पाल, बबलू व सुभान अली सहित नगर के सभी सभासद मौजूद रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *