प्रधान संगठन ने कराया प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण

प्रधान संगठन ने कराया प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण
बुलंदशहर/औरंगाबाद
अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक ब्लाक मुख्यालय जहांगीराबाद पर मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी जगमालसिंह मावई ने सभी ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुना। बैठक के पश्चात उन्होंने सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह से मिलकर  ग्राम प्रधानों की सभी समस्याओं का  निस्तारण कराया।
बैठक में संगठन की प्रगति और काम काज सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों से सहयोग करने का आग्रह किया गया।
बैठक की अध्यक्षता चौधरी जगमाल सिंह मावई ने की तथा संचालन जिला सचिव बिक्रम सिंह पाली परतापुर ने किया।
इस अवसर पर मूलचंद गिरी मुल्तानी, योगेन्द्र सिंह कोड़ा शमशाबाद, सोनू कुमार भर्रा,कुशल कुरैना,पीतम माजरा, रविन्द्र स्याली झाया, नरेंद्र ईसनपुर,उदय सिंह डकरौली, नरेंद्र ककरई, रवि बादशाह पुर,पवन जसर, श्यौराज सिंह तहगौरा आदि अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *