4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों ने कमर कसी
सुलतानपुर, कंपोजिट विद्यालय लंभुआ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लंभुआ इकाई की बैठक संपन्न हुई ! जिसमें ब्लाक अध्यक्ष केदारनाथ दूबे ने सभी शिक्षकों से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर 4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर होने वाले धरने में सम्मिलित होने और अपनी मांग को शासन तक पहुंचाने के लिए अपने शिक्षक साथियों को जोड़ने का आह्वाहन किया। इस विस्तृत चर्चा में वरिष्ठ मार्गदर्शक राकेश मणि पाण्डेय संरक्षक वृजेन्द्र मणि, मंत्री कृष्ण कुमार चौरसिया कोषाध्यक्ष विनय कुमार, उप जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कविराज, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दूबे, संतोषकुमार पांडेय, तहसील प्रभारी चंद्रशेखर पांडेय, राणाप्रताप सिंह, अनुपम द्विवेदी, शिवम मिश्र, लालता प्रसाद , आशीष कुमार, अनीस कुमार, योगेश पांडेय, शशि प्रकाश शुक्ल, अरविंद मिश्र , लोकेश यादव,सुरेश यादव, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply