वाराणसी नगर निगम का फेसबुक का ऑफिशियल पेज हुआ हैक, हैकरों ने अपलोड किया पोर्न वीडियो,,,।

वाराणसी नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पिछले कुछ घंटों से एडल्ट्स वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। वाराणसी नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक करके ये हरकत की जा रही है। वाराणसी के नगर निगम आयुक्तशिपू गिरी ने बताया कि पेज हैक की जानकारी पुलिस को दे दी है। वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पेज पर इस तरह का कंटेंट देखकर सब हैरान हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
पोर्न कंटेंट शेयर होते ही मचा हड़कंप
 
साइबर हैकरों ने वाराणसी नगर निगम का ऑफिशियल पेज हैक करते हुए पोर्न वीडियो अपलोड कर दिया।जिसके बाद जैसे ही लोगों ने फेसबुक पेज खोला तो उसपर पोर्न विडियो दिखने लगा। जिसके बाद नगर निगम की तरफ से पुलिस को लिखित कंप्लेंट किया गया। फिलहाल सिगरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वही इस पूरे मामले पर जानकारी करने के लिए नगर आयुक्त को फोन किया गया तो हमेशा की तरह नगर आयुक्त का मोबाइल नॉट रिचेबल पर चला गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *